कन्नौज, अक्टूबर 1 -- कन्नौज। नाबालिग छात्रा से मारपीट के मामले में पाक्सो एक्ट की विशेष अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 27 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की धनराशि पीड़ित छात्रा को दिए जाने का आदेश दिया गया है। सजा सुनाए जाने के बाद आरोपी को कोर्ट से सीधे जेल भेज दिया गया। शासकीय अधिवक्ता बृजेश शुक्ला के मुताबिक छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में 29 अगस्त 2019 को नाबालिग छात्रा के साथ मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। छात्रा ने छिबरामऊ कस्बे के सैयदबाड़ा निवासी फरहान पुत्र रियाज अहमद और रिजवान पुत्र नसीम पर आरोप लगाए थे। यह भी पढ़ें- मनचले के डर से पढ़ाई छूट जाना चिंताजनक : कोर्ट पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। म...