गिरडीह, अप्रैल 26 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से प्रिंसिपल द्वारा छेड़छाड़ किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना पचम्बा थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में पचंबा थाना में 14 वर्षीया छात्रा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंसपल पचंबा थाना क्षेत्र के बोड़ो निवासी इमामुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद शनिवार को पुलिस ने उसे अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। क्या है मामला: पीड़िता का कहना है कि वह बोड़ो स्थित एक स्कूल की आठवी कक्षा की छात्रा है। यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ के आरोपी को मिले कड़ी सजा: सुरेश 22 अप्रैल को वह अपने स्कूल में अपने प्रिंसिपल के ऑफिस में अपन...