बदायूं, जून 17 -- कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाले दूसरे समुदाय के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया है। सोमवार को नाबालिग छात्रा के परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया था कि दूसरे समुदाय के आरेापी फैजी पुत्र अंसार निवासी मोहल्ला शहबाजपुर ने नाबालिग छात्रा को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर छात्रा को धमकाना शुरू कर दिया। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा जिससे छात्रा गुमशुम रहने लगी। छात्रा की हालत देख उसके परिजनों ने उससे पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। यह भी पढ़ें- नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार इसक बाद वह सभी कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक फैजी के खिलाफ दुष्कर्म सम...