मुजफ्फर नगर, सितम्बर 27 -- भोपा। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा की बहन की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भोपा थाने पर दी तहरीर में बताया कि नाबालिग छात्रा 25 सितंबर की सुबह साढे 9 बजे मोहल्ले में अपनी नानी के घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव निवासी अक्षय ने उसे जबरन पकड़कर अपने घर के अंदर ले गया और गोली मारने की धमकी देकर एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने छात्रा को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़िता ने घर पहुंचकर अपनी बहन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर र...