गोंडा, जून 30 -- मनकापुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गयी। पुलिस ने गायब छात्रा के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि उसकी पुत्री कक्षा नौ की छात्रा है। वह रविवार की मध्यरात्रि अपने घर से अचानक लापता हो गई। सुबह तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश किया , लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। फिर पता चला कि आरोपी राजू खां छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इसमें आरोपी के पिता तशरीफ तथा उनकी पत्नी ने भी इस घटना में सहयोग किया। जब आरोपियों से बेटी को वापस लाने की बात कही गयी तो 24 घंटे का समय दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी छात्रा का...