काशीपुर, फरवरी 12 -- काशीपुर। स्कूल में पढ़ने गई नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मां की तहरीर पर पुलिस ने छात्रा की गुमशुदगी दर्ज की है। आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री एक विद्यालय में पढ़ती है। 10 फरवरी की सुबह वह स्कूल गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। जब उसकी सहेली से पुत्री के बारे में जानकारी ली, तो उसने बताया कि उसकी पुत्री 3 बजे शाम स्कूल बस से दुर्गा कॉलोनी, गिरीताल रोड पर उतरी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...