मुंगेर, जनवरी 28 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुतलूपूर पंचायत के वार्ड संख्या-10 में 16 वर्षीय छात्रा रचना की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित काजल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह जानकारी मुफस्सिल थाना प्रभारी बीके सिंह ने दी। जानकारी के अनुसार, बीते रविवार की शाम 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली नवल सिंह बेटी रचना का शव उसकी सहेली काजल (उम्र लगभग 26 वर्ष) के घर से बरामद किया गया था। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि, रचना का गला दबा हुआ था, जिससे उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद आरोपित काजल फरार हो गई थी। परिजनों द्वारा दी गई सूचना और प्रारंभिक जांच में सामने आया कि काजल मृतका की रिश्ते में फुआ लगती थी और घर के पास ही रहती थी। परिजनों का आरोप है कि, किसी बात को लेकर द...