रुडकी, मार्च 30 -- नाबालिग छात्रा एक युवक के साथ फरार हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 25 मार्च को छात्रा एक गांव स्थित विद्यालय में परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद परिजनों को पता चला कि गांव का ही एक युवक उसे अपने साथ ले गया है। घटना के चार दिन बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। सुल्तानपुर चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवक के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया जा रहा है और जल्द ही छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.