गया, मार्च 14 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में परीक्षा देकर लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में नामजद सभी आरोपित घटना के बाद से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। घटना स्थल की एफएसएल की टीम ने भी जांच कर वहां से अहम साक्ष्य जुटाई है। छात्रा और उसके सटे गांव के लड़के के बीच पहले से संपर्क रहने की भी बात सामने आई है। हालांकि इस मामले में पुलिस हर एक बिंदु पर काफी गहनता से जांच कर रही है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद उसका बयान कोर्ट में दर्ज किया गया। बताया कि मामले की जांच हर एक बिंदु पर काफी गंभीरता और गहनता से की जा रही है। घटना स्थल की वैज्ञानिक तरीके स...