गाजीपुर, मार्च 22 -- जंगीपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उसकी पुत्री जो बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। परिजनों के अनुसार छात्रा की काफी तलाश की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। आरोप है कि युवक पहले से छात्रा के मोबाइल पर संपर्क में था और शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ भगा ले गया। परिवार ने युवक को समझाने की भी कोशिश की लेकिन वह नहीं माना मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने रविवार को गिरफ्तारी करते हुए कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...