पीलीभीत, जनवरी 30 -- माधोटांडा। थाना माधोटांडा के एक गांव की रहने वाली किशोरी 28 जनवरी को स्कूल जा रही थी। गांव का ही रहने वाला इरफान अली पुत्र लल्लन किशोरी को रास्ते से बहला फुसलाकर लेकर चला गया। किशोरी घर से सोने के कुंडल, मंगलसूत्र और तीस हजार रुपए भी ले गई। पुलिस ने किशोरी के पिता की ओर से आरोपी इरफान अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...