बरेली, मार्च 30 -- नवाबगंज। गांव की किशोरी बहेड़ी के कालेज में कक्षा 11 की छात्रा है। 26 मार्च को वह कालेज गई थी, लेकिन वापस नहीं आयी। पता चला कि गांव का ही किशोर उसे साथ ले गया है। शिकायत परिजनों ने आरोपी के घर की तो प्रवेश कुमार, मां नन्ही देवी व परिवार के गेंदान लाल और रवि कश्यप उनसे गाली-गलौज कर मारपीट पर उतारू हो गए। रिपोर्ट छात्रा के पिता की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने छात्रा को बरामद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...