औरैया, मार्च 6 -- रुरुगंज, संवाददाता। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रुरुगंज पुलिस चौकी अंतर्गत गांव जुगराजपुर में एक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने का मामला सामने आया है। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री कक्षा 10 की छात्रा है। 28 फरवरी की रात करीब 11 बजे वह घर में सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही रमन कुमार पुत्र रामू सविता मोबाइल फोन के माध्यम से उसे घर के बाहर बुलाकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।रात करीब दो बजे मां की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि बेटी अपनी चारपाई पर नहीं थी। यह देखकर वह घबरा गईं और पति को जगाया। इसके बाद दोनों ने गांव और आसपास के इलाको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.