गिरडीह, जनवरी 29 -- बिरनी। प्रखण्ड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी उसी क्षेत्र का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि पीड़िता अपनी बकरी ढूंढ़ने खेत तरफ गई थी। तभी आरोपी ने उसे कहा कि बकरी मेरे घर में बंधी हुई है। जाकर देख लेना कहकर उसे घर बुलाया और जबरन दुष्कर्म किया। वहीं दूसरी ओर सूत्रों की मानें तो घटना के पश्चात पीड़िता के परिजनों व जनप्रतिनिधियों ने समझौते के लिए बैठक की। आरोपी से पीड़िता के परिजनों को रुपए दिलाने का प्रलोभन दिया गया परन्तु जब बात नहीं बनी तो प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जानकारी के अनुसार आरोपी की पत्नी की मौत कुछ दिनों पूर्व हुई है। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया है। पीड़िता के अभिभावक ने भरकट्टा ओपी में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। ओपी प...