गिरडीह, मई 30 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। नाबालिग स्कूली छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल करने के मामले में बेंगाबाद थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में शुक्रवार को 14 वर्षीया छात्रा को मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार यह मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 89/26, धारा 74/76/79 बीएनएस, 8/12 पोक्सो एक्ट और 66 ई आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। पीड़िता के परिजनों ने 26 मई को थाना में दिए आवेदन में बताया कि गांव के ही एक युवक ने करीब छह माह पूर्व स्कूल में छात्रा के साथ छेड़खानी का प्रयास किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। आरोप है कि युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। 15 मई 2026 को घटना की ...