भागलपुर, अप्रैल 24 --  अकबरनगर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद पीड़िता के पिता ने अकबरनगर थाना पहुंचकर आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपह्रत किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से ही परिजन लगातार खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...