देवरिया, मई 11 -- तरकुलवा। हिन्दुस्तान संवाद थाना क्षेत्र के एक गांव की दो नाबालिग छात्राओं को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दोनों छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया गया है, वहीं अपहरण के आरोपित दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।एक सप्ताह पूर्व दोनों छात्राएं क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में प्रवेश कराने के लिए घर से 25-25 सौ रुपये लेकर निकली थीं। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को तहरीर दी। मामले में पुलिस नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सिरसिया गोठा मोड़ से दोनों छात्राओं और दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को पुलिस ने कोर्...