मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार विधानसभा की प्राक्कलन समिति के अध्ययन दल-2 ने जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान परिवहन विभाग की समीक्षा में समिति ने सख्त निर्देश दिए। कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण नाबालिग चालकों द्वारा निजी और व्यावसायिक वाहनों का परिचालन है। इस पर सख्ती से रोक लगाने के लिए तेजी से कार्रवाई की जाए। समय-समय पर रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चलाया जाए।समिति ने भगवानपुर और रेवा रोड में सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर भी कार्रवाई का निर्देश दिया। कहा कि भगवानपुर गोलंबर और रेवा रोड में छोटे-बड़े वाहनों की अवैध पार्किंग के कारण जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इस संबंध में की गई कार्रवाई से समिति को अवगत कराया जाए। इस पर डीटीओ प्रियंका सिन्हा ने बताया कि नाबालिग चा...