बक्सर, अप्रैल 1 -- पेज पांच के लिए ----- डुमरांव, संवाद सूत्र। शहर में यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा चलाने का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर बेखौफ दौड़ते इन वाहनों ने आम लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कम उम्र के चालक न केवल ट्रैफिक नियमों से अनजान हैं, बल्कि कई बार लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते देखे जा रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। डुमरांव शहर से लेकर आसपास के ग्रामीण इलाकों तक नाबालिगों के हाथों में ई-रिक्शा की कमान आम हो गई है। यह वाहन जहां एक ओर स्वरोजगार का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है, वहीं दूसरी ओर इसके दुरुपयोग की घटनाएं भी तेजी से बढ़ी हैं। आर्थिक लाभ के लालच में कई अभिभावक खुद ही अपने नाबालिग बच्चों को ई-रिक्शा सौंप दे रहे हैं, जबकि कुछ किशोर शौक और कमाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.