संवाददाता, मार्च 22 -- UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के अतरौली क्षेत्र के गांव खानपुर में रविवार को पारिवारिक विवाद में भाई ने अपनी नाबालिग चचेरी बहन पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। किशोरी मंदिर से पूजा करके लौट रही थी। वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से दिल्ली रेफर कर दिया है। वहीं, घटना के बाद आरोपी तीन मंजिला घर की छत पर चढ़ गया और खुद पर भी पेट्रोल उड़ेलकर आग लगाने की धमकी देने लगा। करीब ढाई घंटे तक ड्रामा चलता रहा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे समझाकर किसी तरह नीचे उतारा। मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। अतरौली क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी जयवीर सिंह दिवाकर मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को वह गांव में ही जयवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.