नाबालिग घरेलू सहायिका से दुष्कर्म का प्रयास, केस
गाज़ियाबाद, जुलाई 16 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। वेव सिटी थानाक्षेत्र में नाबालिग घरेलू सहायिका के साथ अश्लील हरकतें और दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि अदालत के आदेश पर मामले की जांच की जा रही है। मूलरूप से जिला मुजफ्फरपुर, बिहार और वर्तमान में छपरौला में रहने वाले व्यक्ति ने न्यायालय में प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी लालकुआं क्षेत्र स्थित एक मकान में डॉ. दीपक आनंद के यहां झाड़ू-पोछा और घरेलू काम करती थी। आरोप है कि डॉ. आनंद घर में अकेले होने पर उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें करता था। वह उसके शरीर के संवेदनशील अंगों से छेड़छाड़ करता, जबरन अश्लील कृत्य करने के लिए मजबूर करता और दुष्कर्म का प्रयास करता था। बेटी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.