नाबालिग को सोशल मीडिया पर फंसाकर ब्लैकमेल करने का आरोप
लखीमपुरखीरी, जुलाई 8 -- थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम तेन्दुआ निवासी एक व्यक्ति ने मुरादाबाद की रहने वाली महिला पर उसके नाबालिग पुत्र को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो भेजने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। ग्राम तेन्दुआ निवासी सतपाल पुत्र हरवंश ने प्रभारी निरीक्षक हैदराबाद को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि मुरादाबाद निवासी एक महिला पिछले लगभग एक सप्ताह से उसके 17 वर्षीय पुत्र के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेज रही थी। आरोप है कि महिला उसके पुत्र से 50 हजार रुपये की मांग कर रही थी और रुपये न देने पर उसे ब्लैकमेल कर रही थी। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि महिला ने उसके पुत्र का कथित रूप से गलत वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जिससे परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.