फरीदाबाद, अगस्त 9 -- फरीदाबाद में सिगरेट पीने से मना करने पर हत्या करने का खौफनाक वारदात सामने आया है। एक नाबालिग लड़के ने 28 साल के युवक को चाकू घोंपकर मार डाला। युवक ओम एंक्लेव पार्ट का रहने वाला था। यह वारदात शुक्रवार रात दीपावली एंक्लेव की गली नंबर सात में हुई। पल्ला थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर करीब साढ़े 16 साल के नाबालिग को अपनी कस्टडी में लिया है। पुलिस नाबालिग से पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद करने में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, ओम एंक्लेव पार्ट-एक निवासी 28 साल का किशोरी कनौजिया शुक्रवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपने घर पहुंच गया था। रात करीब नौ बजे अपने दोस्त के साथ दीपावली एंक्लेव पहुंचे। दोनों गली नंबर सात में बैठकर खा-पी रहे थे। रात 11 बजे दीपावली एंक्लेव निवासी 16 साल का नाबालिग व...