प्रयागराज, अक्टूबर 4 -- नाबालिग को शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी आदित्य शुक्ला, उसकी मां मंजूषा शुक्ला, अनुराग पाठक और एक अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लड़की के पिता की तहरीर के मुताबिक, आदित्य शुक्ला करीब तीन साल से उसकी बेटी के संपर्क में था। आरोप है कि उस समय लड़की की उम्र करीब 15 वर्ष थी। आदित्य ने शादी का झांसा देकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं और दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी। जानकारी होने पर बेटी का मोबाइल ले लिया गया। इसके बाद आरोपित अपने परिजनों के साथ उसके घर पहुंच गया और बेटी से मिलने की जिद करने लगा। आरोप है कि मना करने पर आरोपियों ने उसके व बेटी के साथ गालीगलौज की और अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया...