औरैया, अप्रैल 9 -- अजीतमल, संवाददाता। बाबरपुर कस्बे में सरकारी शराब के ठेके से एक नाबालिग को शराब बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिंदुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन इस घटना ने आबकारी नियमों के पालन और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में एक किशोर खुलेआम ठेके से शराब खरीदता नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि उसे बिना किसी रोक-टोक के शराब दे दी जाती है। वीडियो में किशोर शराब लेने के बाद उसे कपड़ों में छिपाकर ले जाता दिख रहा है, जबकि कुछ दूरी पर खड़े उसके साथी इस पर खुशी जताते नजर आते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है, क्षेत्र में कई स्थानों पर नाबालिगों को आसानी से शराब उपलब्ध हो जाती है। नियमों के अनुसार 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति ...