रुडकी, जनवरी 30 -- कोर्ट ने नाबालिग बेटे के वाहन चलाने पर उसके पिता के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सती मोहल्ला निवासी तस्लीम खान के नाबालिग पुत्र को कुछ समय पहले वाहन चलाते पकड़ा गया था। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में वाहन का चालान किया था। नाबालिग होने के कारण इस मामले की जिम्मेदारी अभिभावक पर तय की गई थी। कोर्ट ने इस प्रकरण में बार-बार बुलाए जाने के बावजूद संज्ञान नहीं लेने पर नाबालिग के पिता तस्लीम खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...