सुल्तानपुर, अप्रैल 15 -- सुलतानपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्चों द्वारा बाइक चलाकर स्कूल जाने की बढ़ती प्रवृत्ति को देखते हुए पुलिस ने सख्ती के साथ जागरूकता अभियान चलाया। इस क्रम में क्षेत्राधिकारी पुलिस विनय गौतम पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरे और स्कूल जाने वाले छात्रों की चेकिंग की। अभियान के दौरान कई नाबालिग छात्र बाइक चलाते हुए पाए गए। जिन्हें मौके पर रोककर समझाया गया। सीओ विनय गौतम ने बच्चों को बताया कि कम उम्र में वाहन चलाना न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए भी बेहद खतरनाक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को बिना लाइसेंस वाहन न चलाने दें। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि नाबालिगों को वाहन चलाने देने पर उनके अभिभावकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही संबंधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.