शाहजहांपुर, जनवरी 11 -- थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और शारीरिक शोषण के मामले में आरोपी ओम गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में 7 जनवरी को पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान बीएनएस की गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई थीं। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने वाईके सिंह अस्पताल के पास से अभियुक्त ओम गुप्ता निवासी लोधीपुर, थाना रोजा को गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.