उरई, जून 11 -- कुठौंद। संवाददाता कुठौंद पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में आरोपी राजवीर उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को भी सकुशल बरामद कर चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।पीड़ित पिता ने तहरीर दी थी कि 3 फरवरी 2026 की रात गांव निवासी आरोपी उसकी 17 वर्ष 10 माह की बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। कक्षा-8 की छात्रा के लापता होने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, पर पता नहीं चला। परिवार चिंता और तनाव में था। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की। तकनीकी व स्थानीय सूचना के आधार पर पुलिस ने किशोरी और आरोपी को बरामद कर थाने लाया। आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि साक्ष्य, मेडिकल रिपोर्ट व किशोरी के बयान के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। किशोरी के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...