कन्नौज, मार्च 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सकरावा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित महिला ने कंपाइन मालिक, उसके ड्राइवर और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी नाबालिग बेटी को कंपाइन ड्राइवर भगा ले गया है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दलित महिला द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि 3 जनवरी दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसकी नाबालिग बेटी लकड़ी काटने के लिए घर से हाइवे की तरफ गई थी। दोपहर बाद तक जब वापस नहीं लौटी, तब उसकी खोजबीन की गई। काफी प्रयासों के बाद भी कहीं कोई जानकारी नहीं हुई। कुछ दिनों बाद उसकी बेटी ने अपने मोबाइल से इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर फोटो डाली। उस फोटो में जो व्यक्ति था, उसके बारे में जानकारी मिली कि वह पंजाब प्रांत का रहने वाला कुलदीप ड्राइवर है, जो कंपाइन मशीन लेकर उस...