अलीगढ़, मार्च 15 -- अकराबाद, संवाददाता। थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अधौन मोड़ के पास से आरोपी को दबोचा और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया। जानकारी के अनुसार बीते 6 फरवरी 2026 को गांव अधौन निवासी सुखवीर सिंह ने थाना अकराबाद में तहरीर देकर बताया था कि उनकी 17 वर्षीय बेटी को आकाश कुमार पुत्र नाहर सिंह बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गया। घटना के समय शिकायतकर्ता का विकलांग भतीजा बबलू वहां मौजूद था और उसने दोनों को जाते हुए देख लिया था, लेकिन शारीरिक रूप से अक्षम होने के कारण वह उन्हें रोक नहीं सका। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को उपनिरीक्षक वीरेन्द्...