बिल्ल्होर, जुलाई 31 -- पुलिस गिरफ्त में आरोपित पारस। बिल्हौर,संवाददाता। शिवराजपुर पुलिस ने एक नाबालिग को बहलाकर भगा ले जाने वाले फर्रूखाबाद जिले के कायमगंज कस्बे के आरोपित को दबोचकर जेल भेजा है। एसओ शिवराजपुर अमित सिंह ने बताया कि शिवराजपुर इलाके के एक गांव की नाबालिग को फर्रूखाबाद जिले के कायमगंज का पारस बहलाकर भगा ले गया था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। नाबालिग के बयान लेने के बाद आरोपित पारस को गिरफ्तार कर कोर्ट ले जाकर पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...