बलरामपुर, जुलाई 5 -- बलरामपुर। गौरा चौराहा थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना गौरा चौराहा में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक हरीश सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। उपनिरीक्षक राकेश कुमार, कांस्टेबल आदर्श सिंह व कांस्टेबल विशाल यादव की टीम ने चौकिया-भोजपुर मार्ग से वांछित आरोपी आदिल पुत्र छोटकाई उर्फ आमिर अहमद, निवासी जमुवरिया, थाना गौरा चौराहा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया। यह भी पढ़ें- बहला-फुसलाकर नाबालिग को ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...