रुद्रपुर, जून 18 -- किच्छा। पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसला कर भगाकर ले जाने के आरोप में युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। नाबालिग के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह एक साल से किराए के घर पर रहता है। 14 जून शाम पड़ोस में रहने वाला इमरोज पुत्र अजीज उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर शादी करने के लिए ले गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इमरोज उसके ऊपर शादी का दबाव बना रहा है। पीड़ित ने पुलिस से उसकी नाबालिग पुत्री का बरामद कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- नाबालिग से शादी करने के आरोप में दूल्हे पर केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...