लखीसराय, फरवरी 3 -- सूर्यगढ़ा। थानाक्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की को घर से भागने का समाचार है। गत 22 जनवरी को वह घर से बाजार गई थी। इसके बाद लौट कर नहीं आई है। नाबालिग के गायब होने को लेकर परिजन काफी खोजबीन किए लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर किसी के द्वारा भगा ले जाने की आशंका जताई जा रही है। इधर नाबालिग के पिता के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस नाबालिग की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...