हरिद्वार, अप्रैल 11 -- ऑपरेशन प्रहार के तहत पथरी पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने वाले पांच हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। 21 जनवरी 2026 को पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर गठित टीम ने लगातार दबिश और सुरागरसी करते हुए शुक्रवार को सुभाषगढ़ तिराहे से आरोपी को नाबालिग के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अभिषेक रुड़की का रहने वाला है। एसएसपी ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कि...