कौशाम्बी, अप्रैल 14 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कड़ा की रहने वाली नाबालिग को झांसा देकर युवक भगा ले गया। परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि किशोरी को पड़ोसी गांव का नासिर पुत्र कल्लू ले गया है। किशोरी को गायब होने के बाद से उसके पिता की हालत खराब है। परिवार के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण में पुलिस ने आरोपी व उसके माता-पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- प्रेमी के साथ नकदी व लेकर गायब हुई किशोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...