शाहजहांपुर, मई 20 -- कांट। थाना कांट पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मंगलवार सुबह ददरौल मोड़ के पास से दबोचा गया। पुलिस के अनुसार 13 मई को एक व्यक्ति ने थाना कांट में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव जमौर निवासी बब्लू पुत्र अशोक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं। मंगलवार सुबह थाना कांट पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। यह भी पढ़ें- किशोरी से दुराचार का आरोपी छात्र गिरफ्तार इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ददरौल मोड़ के पास से वांछित आरोपी बब्लू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई...