नाबालिग को भगाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
बिहारशरीफ, सितम्बर 24 -- नाबालिग को भगाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार शेखोपुरसराय, निज संवाददाता। नाबालिग को भगाने के मामले में करीब डेढ़ माह से फरार चल रहा आरोपी शुभम पंडित को हरियाणा पुलिस ने शेखोपुरसराय थाना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक नगर पंचायत के प्रेमचंद बिगहा निवासी मिट्ठू पंडित का पुत्र है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि मामला डेढ़ माह पुराना है। नाबालिग अपने परिजनों के साथ हरियाणा में रह रही थी। इसी दौरान शुभम उसे लेकर चला गया था। पुलिस के दबाव में लड़की को उसके परिजनों के हवाले कर वह फरार हो गया था। शुभम बेंगलुरु में निजी कंपनी में नौकरी करता था। हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया। (शेखोपुरसराय से राज कमल)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.