संवाददाता, फरवरी 20 -- यूपी के सीतापुर में जिला कारागार गेट पर घटना से हड़कंप मच गया। किशोरी को भगाने के आरेाप में रामपुर कला पुलिस गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजने ला रही थी। इसी दौरान उसने अपनी गर्दन काट ली। आरोपी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि रामपुर कला पुलिस कस्टडी में बुधवार को जिला जेल के सामने आरोपी ने ब्लेड से खुद की गर्दन काट ली। खून से लथपथ देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। उसे घायल देख आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल भेजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार रामपुर कला पुलिस ने आरोपी युवक को किशोरी को भगाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजने के लिए ला रही थी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है कि आरोपी युवक के पास ब्लेड कैसे आई। जानकारी दी गई है कि बाबूपुरवा निवासी आशीष का एक युवती से प्रेम प्...