जौनपुर, जून 21 -- मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से 18 जून को दोपहर से लापता हुई नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। किशोरी की मां ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक और उसके साथी पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है। पीड़िता की मां ने मुंगराबादशाहपुर थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 18 जून को दोपहर करीब 3 बजे घर से अचानक कहीं चली गई। परिजनों ने पहले तो आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। काफी तलाश के बाद भी किशोरी का पता नहीं चला तो महिला ने पुलिस से शिकायत की。 यह भी पढ़ें- नावकोठी से नाबालिग लड़की का अपहरण, पुलिस जांच में जुटीपुलिस की कार्रवाई महिला ने पड़ोस ...