हजारीबाग, अप्रैल 3 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि कटकमसांडी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में कटकमसांडी पुलिस ने अजय हंस पिता बिगन मुंडा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी शिवम गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही मामला दर्ज था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी । इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि वह रांची में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे वहां से धर दबोचा.पुलिस के अनुसार, आरोपी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का गंभीर आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उसे स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...