नाबालिग को भगाने का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बलरामपुर, जून 12 -- बलरामपुर। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री से इटईरामपुर पूरे मटेहना निवासी गणेश पुत्र छोटकू मोबाइल फोन पर बातचीत करता था। आरोप है कि दो जून की सुबह करीब साढ़े नौ बजे गणेश उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर और शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया। पीड़ित पिता का आरोप है कि इस घटना में गणेश के जीजा सुख्खू तथा बहन मैना निवासी दूबे कॉलोनी थाना कोतवाली देहात ने भी उसकी मदद की। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.