गोरखपुर, नवम्बर 9 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने खोराबार पुलिस को तहरीर देकर चौरीचौरा क्षेत्र के डोलहा इब्राहिमपुर निवासी आदित्य चौहान, रीना, आदित्य की मां एवं जयप्रकाश चौहान के खिलाफ केस दर्ज कराया है। तहरीर में पीड़ित पिता ने बताया है कि बीते गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे उसकी नाबालिग बेटी शौच के लिए घर से निकली थी। उसी दौरान आरोपी आदित्य चौहान पुत्र जयप्रकाश चौहान उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। आरोप है कि इस घटना में रीना पुत्री जयप्रकाश चौहान, आदित्य की मां और जयप्रकाश चौहान ने सहयोग किया। परिजनों को आशंका है कि आरोपी नाबालिग के साथ अप्रिय घटना कर सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...