बलरामपुर, सितम्बर 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में उतरौला कोतवाली पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की थी। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार 19 अगस्त 2026 को उतरौला कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि गुलरहा बरगदही निवासी विनय उर्फ निरहू ने उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा लिया। तहरीर में आरोपी पर पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक संबंध स्थापित करने का भी आरोप लगाया गया था। तहर...