गुमला, अक्टूबर 1 -- गुमला, प्रतिनिधि । सदर थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की को भगाकर कोलकाता ले जाने के मामले में पुलिस ने सुरसुरिया निवासी फेकुआ नायक उर्फ फेकुआ घांसी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार नौ सितंबर को आरोपी नाबालिग को गुमला सदर अस्पताल से अपने साथ लेकर कोलकाता चला गया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद नाबालिग के परिजनों ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस लगातार आरोपी से फोन पर संपर्क कर उस पर दबाव बना रही थी।पुलिस की कार्रवाई के दबाव में आरोपी शनिवार को नाबालिग को गुमला लाकर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया और परिजनों को सौंप दिया। वहीं, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी फेकुआ नायक को उसके...