नाबालिग को ब्लैकमेल कर बनाया दबाव, किशोर ने किया आत्महत्या का प्रयास
मुरादाबाद, मई 31 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को ब्लैकमेल करने, जबरन शराब पिलाने के अलावा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इससे परेशान होकर नाबालिग ने आत्महत्या का प्रयास किया। पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के हरथला विद्या नगर शिव मंदिर के पास रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा करीब छह-सात दिन पहले अक्षित चौधरी निवासी भटावली के बुलावे पर एक कैंटीन में गया था। वहां अक्षित के अलावा मोनू, अबूजर और कैंटीन संचालक शालिम भी मौजूद था। आरोप है कि वहां किशोर को जबरन बीयर पिलाई और उसके साथ मारपीट की। साथ ही उस पर अवैध संबंध बनाने तथा किसी लड़की को लाने का दबाव बनाया गया। विरोध पर आरोपियों ने उसकी वीडियो वायरल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.