सोनभद्र, जून 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मानव तस्करी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गुरुवार को दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों पर एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने तथा विभिन्न राज्यों में आर्थिक लाभ के लिए कई व्यक्तियों को सौंपने का आरोप है। राबर्ट्सगंज कोतवाली में सीओ नगर रणधीर मिश्रा ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के नीचे से दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मिर्जापुर जनपद के चुनार थाना क्षेत्र निवासी विपिन उर्फ गन्नू तथा सोनभद्र की रहने वाली काजल उर्फ मंजू शामिल हैं। यह भी पढ़ें- लड़कियों को राजस्था...