शाहजहांपुर, मार्च 18 -- बंडा। बंडा क्षेत्र में किशोरी को बेचने के आरोप में पुलिस ने 14 वर्षीय बालिका को बरामद कर लिया, लेकिन मंगलवार को दिनभर थाने में बैठाए रखने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस तहरीर का इंतजार करती रही, जबकि मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि शराबी पिता और उसके भतीजे ने किशोरी का सौदा कर लखीमपुर के गोला क्षेत्र में करीब 45 वर्षीय व्यक्ति से शादी करा दी। बताया गया कि रकम के बंटवारे को लेकर विवाद के बाद मामला सामने आया। इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है। किशोरी दिनभर थाने में रही और परिजनों से संपर्क की कोशिश करती रही। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी, अन्यथा चाइल्ड लाइन को सुपुर्द किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.