मुरादाबाद, दिसम्बर 21 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में एक युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बिलारी के गांव के रहने वाले ग्रामीण ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी 16 साल की बेटी को बीती 4 दिसंबर को शाम 6:45 बजे गांव का रहने वाला नरेंद्र पुत्र रामकरन अपने साथ बहला फुसला कर ले गया। उसकी बेटी के पास एक छोटा मोबाइल बरामद हुआ। जिस पर युवक का नंबर था। उसे नंबर पर कॉल की तो उसने फोन काट दिया, बाद में नंबर ब्लैक लिस्ट पर डाल दिया। मामले में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग उठाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.